उज्जैन। पारिवारिक विवाद में मां कमलाबेन बागरी की हत्या के बाद शव को घर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम नवादा के सूखे कुएं में फेंककर साक्ष्य छुपाने का प्रयास करने वाले पुत्र अर्जुन बागरी को शुक्रवार दोपहर उन्हेल पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से एक दिन की रिमांड पर लिया है। हत्या में उसके मामा का पुत्र रितेश बागरी और साथी जुझारसिंह भी शामिल था, दोनों फरार है, जिनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। मां की हत्या करने वाले पुत्र से रिमांड अवधि में पूछताछ कर उसके साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। वह हत्या के समय उसके पास मौजूद मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया गया है। विदित हो कि उन्हेल पुलिस ने 27 मई की सुबह ग्राम नवादा के सूखे कुएं से एक महिला की 3 दिन पुरानी लाश बरामद की थी। जिसकी पहचान कमलाबेन पति स्व. ईश्वरी बागरी निवासी दुनालजा इंगोरिया के रूप में हुई थी। मामला हत्या का होने पर जांच के बाद मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सामने आया कि पुत्र अर्जुन लापता है। शंका होने पर उसकी तलाश शुरू की गई। 2 दिन बाद गिरफ्त में आने पर पुत्र ने अपनी मां की हत्या ममेरे भाई रितेश बागरी और और परिचित जुझारसिंह के मिलकर गला दबाने के बाद कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर करना कबूल कर लिया था। थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि हत्या में फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एक टीम प्रयास कर रही है। संभावना है कि जल्द दोनों हिरासत में होगें।
संबंधित समाचार
-
उज्जैन-नागदा में रेस्क्यू कर 26 नाबालिग छुड़ाए, रात 3 बजे तक चला सर्च अभियान
ट्रेन में अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का शक ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन रेलवे स्टेशन पर... -
दुर्लभ संयोग के कारण 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ महीना
उज्जैन। वर्ष 2026 का ज्येष्ठ महीना (2 मई – 29 जून) अधिक मास (मलमास) के दुर्लभ... -
प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए लाए गए संपदा-2 सॉफ्टवेयर के बावजूद भ्रष्टाचार और तकनीकी खामियों की खबरें सामने आ रही
उज्जैन। जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में भले ही प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए लाए गए...