मेरठ।मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान (40) की शुक्रवार सुबह 6 बजे पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पति प्रदीप चौहान (42) ने खुद पर भी कई वार किए। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बच्चे चीखते-चिल्लाते बाहर आए।पड़ोसी अंदर पहुंचे तो फर्श पर निशा खून से लथपथ पड़ी थी। कुछ दूरी पर घायल प्रदीप भी तड़प रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने महिला इन्फ्लुएंसर को मृत घोषित कर दिया।वारदात की वजह 1170 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री को लेकर विवाद बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जमीन की रजिस्ट्री आज ही होनी थी। निशा चाहती थी कि रजिस्ट्री उसके नाम पर हो। लेकिन, प्रदीप तैयार नहीं था।फॉरेंसिक टीम और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सबूत जुटाए। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
सोशल मीडिया की इन्फ्लुएंसर की हत्या :पति ने चाकू से गोदा, खुद पर भी वार किए