सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान मौत की जांच CBI करेगी:हाईकोर्ट का आदेश

मुंबईबॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI जांच का आदेश दिया है। 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर दिशा की जान गई थी। वह 28 साल की थीं।घटना के छह दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे।
                                                                              दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी। सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आने के बाद 2023 में इसे दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई।दिशा के पिता सतीश सालियान ने भी जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नए सिरे से जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि दिशा के साथ गैंगरेप और हत्या हुई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने आदित्य ठाकरे समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR की मांग की थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment