जयपुर।जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में टाइगर शिवाजी के हमले में एक मजदूर महिला की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह 9 बजे हुआ।जानकारी के अनुसार महिला मजदूर सुगना देवी (42) टाइगर के एन्क्लोजर (बाड़ा) के अंदर घास काटने घुसी थी। साथी महिलाओं का दावा है टाइगर उस वक्त एन्क्लोजर के अंदर पिंजरे में था।जैसे ही हम अंदर घुसे किसी ने पिंजरे का गेट खोल दिया। इसी दौरान टाइगर ने हमारे ऊपर हमला कर दिया। जमवा रामगढ़ के नांगल सुसावतान गांव की रहने वाली सुगना देवी की बॉडी 12 बजे तक भी बाड़े के अंदर ही थी।महिला का शव घटना के करीब 3 घंटे बाद तक बाड़े के अंदर ही था।अटैक के बाद टाइगर शिवाजी को वन विभाग कर्मचारियों ने वापस पिंजरे के अंदर बंद कर दिया।टाइगर शिवाजी ने एन्क्लोजर में सुगना देवी पर हमला किया था। उसकी साथ गई महिलाओं ने पार्क कर्मचारियों पर हमले को लेकर आरोप लगाए हैं।