उज्जैन।महाकाल दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उज्जैन पहुंचते हैं और शिप्रा नदी में स्नान करते हैं।लेकिन पिछले कई दिनों से शिप्रा नदी के पुल पर कुछ हिस्से में रेलिंग नहीं लगी हुई है। वहीं कई जगह रेलिंग नाजुक स्थिति में है और सिर्फ एंगल के सहारे टिकी हुई है किसी भी दिन रेलिंग धराशाई हो सकती है। शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए आने वाले लोग पुल पर रेलिंग के सहारे खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेते हैं ऐसे में किसी भी दिन हादसा हो सकता है। पुल के कई हिस्से में रेलिंग नहीं लगी हुई है इस कारण लोगों का पुल पर खड़ा रहना किसी खतरे से खाली नहीं है। छुट्टियों की वजह से बड़ी संख्या में बाहर के श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे है शिप्रा नदी में स्नान कर रहे हैं तथा शाम को होने वाली शिप्रा आरती में शामिल होते हैं ऐसे में हमेशा शिप्रा नदी के तट पर लोगों की भीड़ लगी रहती है लेकिन पिछले कई दिनों से शिप्रा नदी के पुल पर अवस्थाओं का आलम है यहां लगाई गई रेलिंग नाजुक स्थिति में है नरसिंह घाट भूखी माता वाले पुल पर कुछ हिस्से में रेलिंग नहीं लगाई गई है। ऐसे में यहां कई बार लोग खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेते हैं। रेलिंग नहीं होने की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है पुल पर हमेशा लोग खड़े होकर मोबाइल से नदी का नजारा व अपनी खुद की सेल्फी लेते हैं ऐसे में जरा सी चूक व्यक्ति को भारी पड़ सकती है क्योंकि पुलिया पर कुछ हिस्से में रेलिंग नहीं लगी हुई है और अगर जरा सी चुक हुई तो वह नदी में गिर सकता है। यही स्थिति बड़े पुल पर भी है यहां भी कई जगह पर रेलिंग नहीं लगी हुई है वही सिंहस्थ द्वार छोटे पुल पर भी कुछ हिस्से में रेलिंग नहीं लगी हुई है इस वजह से हमेशा यहां लोगों के गिरने का डर लगा रहता है। और यहां फैली अव्यवस्था को लेकर किसी का भी ध्यान नहीं है।
संबंधित समाचार
-
श्रद्धालु को ई-रिक्शा की छत पर बैठाया:रिक्शा ओवरलोड करके घुमाया, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच ई-रिक्शा चालक की... -
ढाबे पर रुकी महिला से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा
उज्जैन।ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके युवक और उसकी महिला मित्र के साथ मारपीट कर... -
ट्रैक्टर की टक्कर से गोद भराई समारोह में बाइक से जा रहे 2 भाइयों की मौत: 1 घायल; प्रकरण दर्ज
उज्जैन। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका पोता...