उज्जैन। पुलिस विभाग द्वारा 24 जून से 8 जुलाई तक साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 चलाया जा रहा है। अभियान में मंगलवार को महाकाल और चिंतामण थाना पुलिस द्वारा अपने क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, माधवगंज के साथ जवासिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों को लेकर जागरूक किया। चिंतामण थाना क्षेत्र के विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसके माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि फर्जी कॉल, मैसेज, फिशिंग लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, आॅनलाइन गेमिंग, डिजिटल अरेस्ट, बैकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी किसी के साथ साझा ना करे। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराये। जागरूकता और सर्तकता ही साइबर धोखाधड़ी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। पूरे जिले में पुलिस लगातार विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजिक स्थानों पर साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जानकारी दे रही है।
शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को किया जागरूक