दिनदहाड़े पारदी गिरोह की युवतियों ने चुराई बेटरी -इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में वारदात, 2 को न्यायालय किया पेश

उज्जैन। इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में मंगलवार दिनदहाड़े गाड़ी की बेटरी चोरी का मामला कैमरे में कैद हुआ। जिसमें 3 युवतियों के साथ एक युवक दिखाई दिया। कैंपस में रहने वालों की मदद से पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया। जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में दिनदहाड़े बैटरी चोरी करने आई युवतियों को पकड़ने की सूचना मिलने पर डायल 112 पहुंची थी। 2 युवतियों को थाने लाया गया। वहीं कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गये। जिसमें 3 युवतियां और एक नाबालिग दिखाई दिया। बेटरी चोरी के बाद वह लेकर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कैंपस में रहने वालों ने देख लिया। तीन युवतियां बेटरी कैंपस गेट पर छोड़ भाग निकली थी। जिनका पीछा कर पकड़ गया। थाना प्रभारी के अनुसार पकड़ी गई युवतियों में एक छाया पति सरीसनासिंह और काजल पिता राजेन्द्र 18 साल निवासी ईमली बाजार उज्जैन है। तीसरी नाबालिग थी। युवक भी नाबालिग था, जो पहले ही भाग निकला था। चारों पारदी समाज के होना सामने आये है। मामले में बेटरी मिलने पर किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। जिसके चलते छाया और काजल के खिलाफ प्रतिबंधातमक धारा 170 बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। घटनाक्रम को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज कर्मशाला निदेशक महेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि कैंपस में जायलो गाड़ी खड़ी थी। युवतियों ने कैंपस में 12 बजे लगभग प्रवेश किया। कुछ देर आसपास नजर रखी, कैंपस में लगे कैमरे देख मुंह छुपाने का प्रयास किया। महेन्द्रसिंह भाटी का कहना था कि पूर्व में बेटरी चोरी हो चुकी है। उस वक्त चोरी करने वालों का पता नहीं चला था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment