मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन में 8 मार्च रंग पंचमी के दिन कुछ अज्ञात लोग क्षेत्रीय कार्यालय में दारू का सेवन कर रहे थे, क्षेत्रीय प्रबंधक इस बात का जवाब दें इस प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियां इस कार्यालय में क्यों चल रही है। मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के जिले में उन्होंने दारु को प्रतिबंधित कर रखा है परंतु सरकारी कार्यालय में दारू का सेवन चल रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री उदय सिंह मौर्य से इस विषय पर पूछा गया कि यहां कोई परमानेंट कर्मचारियों क्यों नहीं है तो उनका जवाब बहुत हास्यप्रद था उन्होंने कहा कि हमारे यहां के परमानेंट CCH कर्मचारी को सरकारी क्वार्टर में रहने की आदत नहीं है उनको बड़े-बड़े घरों में रहने की आदत है। वह इस सरकारी क्वार्टर में नहीं रह पाएंगे। यह सब सुनने में हास्यप्रद लगता है। एक क्षेत्रीय प्रबंधक जो संभागीय अधिकारी है इस तरह का जवाब दें यह अपने आप में शर्मनाक है शासन इस तरफ़ ध्यान दे जांच बिठाकर कार्यवाही करें