रिमांड पर झांसा देकर शोषण-ब्लैकमेल करने वाला, अड़ीबाजी का आरोपी,

उज्जैन। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर विवाहिता को शादी का झांसा देकर शोषण और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी दुर्गेश परमार को गुरूवार रात चिमनगंज थाना पुलिस ने नागदा के प्रकाश नगर से गिरफ्तार किया था। एसआई दिनेश भाट ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 2 दिनों की रिमांड पर लिया है। आरोपी ने महिला से करीब 5 लाख के आभूषण ब्लैकमेल कर ठग लिये थे, वह लगातार महिला को समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहा था। उसके द्वारा कुछ दिनों से 40 हजार की डिमांड की जा रही थी। महिला ने उसकी प्रताड़नाओं से तंग आकर उसके खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों के बीच 2022 में दोस्ती हुई थी। आरोपी नागदा में चाय की दुकान चलता है। एसआई भाट के अनुसार रिमांड अवधि में आरोपी से ठगे गये आभूषण बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सेकली में रहने वाले वकील पिता चतरलाल बोड़ाना का तीन माह पहले रास्ता रोककर लालसिंह और उसके साथियों द्वारा अड़ीबाजी कर रूपयों की मांग की गई थी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले में हफ्ता वसूली और एससी/एसटी का प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। तीन माह बाद गुरूवार-शुक्रवार रात खबर मिली कि अड़ीबाजी का मुख्य आरोपी लालसिंह अपने घर आया हुआ है। उसे गिरफ्तार करने के लिये घेराबंदी की गई और रात में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह गरवाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से जेल भेजा गया है। उसके 2 साथी फरार है, जिनकी जानकारी मिली है, जल्द उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment