रिटायर कर्मचारी ने पत्नी बेटे और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

ब्रह्मास्त्र जमशेदपुर

लौह नगरी जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको इलाके में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां टाटा स्टील के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी।

घटना एग्रिको स्थित क्वार्टर नंबर एल 5/13 की है, जो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आवास के बिल्कुल समीप स्थित है। आरोपी की पहचान रवीद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है, जो इसी वर्ष फरवरी में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हुए थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी रविंद्र ने रविवार 10 मई की रात को ही अपनी 55 वर्षीय पत्नी सरिता सिंह, 31 वर्षीय बेटी सुप्रिया सिंह और 30 वर्षीय बेटे रविशेक कुमार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। हैरत की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी रात भर तीनों शवों के साथ घर के भीतर ही रहा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment