राजस्थान-मप्र समेत 8 राज्यों में लू

अकोला सबसे गर्म, पारा-44 डिग्री, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/भोपाल

देश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में तेज गर्मी पड़ने लगी है। पिछले 2 दिन से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र में पारा 40 से 44 डिग्री के बीच चल रहा है।

गुरुवार को महाराष्ट्र के अकोला में 44.2डिग्री, राजस्थान के बाड़मेर में 42.8डिग्री, मध्य प्रदेश के नौगांव में 42डिग्री, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 43.4डिग्री, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43डिग्री और उत्तर प्रदेश के बांदा में भी पारा 44डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक अचानक गर्मी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है। ऐसा मौसम 20 अप्रैल तक रहेगा, जिसके कारण पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी।

ल्ल गर्मी के असर से बच्चों को बचाने के लिए महाराष्ट्र के वर्धा में गुरुवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला गया है।
ल्ल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगा से सटे बंगाल और नगालैंड में आज बिजली गिरने के साथ आंधी-बारिश होने का अनुमान है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment