एमपी के हजारों कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ा

ब्रह्मास्त्र भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार ने छठा वेतनमान पा रहे करीब 40 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने इनके महंगाई भत्ते में 5 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन से लागू होगा, जबकि इसका लाभ 1 जुलाई 2025 से दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों का डीए 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो जाएगा। सरकार ने तय किया है कि जुलाई 2025 से लेकर मार्च 2026 तक का एरियर कर्मचारियों को छह समान किस्तों में दिया जाएगा। यह भुगतान मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में किया जाएगा। जो कर्मचारी या अधिकारी इस अवधि में रिटायर हो चुके हैं, उन्हें एरियर की राशि एकमुश्त दी जाएगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment