नई दिल्ली। दिल्ली के सरिता विहार इलाके में क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आॅपरेशन के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और उन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में कोई घायल नहीं हुआ है। आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल और एक 12 बोर की बंदूक बरामद की गई है, जिनसे तीन राउंड फायर किए गए थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह जांच की जा रही है कि वे दिल्ली में कब से रह रहे थे और क्या उनका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है।
दिल्ली में मुठभेड़ के बाद 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार पुलिस पर फायरिंग की