रणथंभौर एक्सप्रेस से निकला धुआं:रतलाम में यात्री ट्रैक पर कूदे, 10 मिनट बाद दूसरी ट्रेन आई

उज्जैन।रतलाम के आलोट स्थित लूणी-रीछा स्टेशन के पास गुरुवार (18 जून) सुबह पौने 10 बजे के आसपास रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। ट्रेन इंदौर से जोधपुर जा रही थी।स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही आग लगने की आशंका से यात्री दहशत में आ गए और सामान लेकर पटरियों पर कूद पड़े। घटना का वीडियो भी सामने आया है। रेलवे कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से स्थिति पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार, लूणी-रीछा स्टेशन पर रणथंभौर एक्सप्रेस का आधिकारिक स्टॉपेज नहीं है। अचानक सिग्नल रेड होने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इस दौरान एक पहिए के हार्ड एक्सल पर ब्रेक शू जाम होकर चिपक गए, जिससे घर्षण होने लगा और धुआं निकलने लगा। ट्रेन करीब 20 मिनट यहीं खड़ी रही।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment