उज्जैन। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को उज्जैन महिला पुलिस ने विशेष महिला सशक्तिकरण वाहन रैली का आयोजन किया। पुलिस कंट्रोलरूम पर एएसपी पल्लवी शुक्ला ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएसपी दीपिका शिंदे, श्वेता गुप्ता ने रैली का मार्ग दर्शन किया। पुलिस कंट्रोलरूम से शुरू हुई रैली तीन बत्ती चौराहा, टॉवर चौक, शहीद पार्क होते हुए पुलिस कंट्रोलरूम पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा झंडा थाम रखा था। एएसपी शुक्ला ने बताया कि रैली नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बनी, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए लोकमाता के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल अहिल्याबाई होलकर के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना था, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान और प्रेरणा देना भी रहा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा इस अवसर पर सभी महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की गई और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक के रूप में निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
संबंधित समाचार
-
कृष्ण कुंज कॉलोनी रहवासियों ने कॉलोनी मे स्ट्रीट लाइट गार्डन सौंदर्यरीकरण की मांग पर दिया सीएमओ को आवेदन
तराना।नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित कृष्ण कुंज विहार कॉलोनी में प्रवासियों गार्डन में पसरी और... -
हादसे से उद्वेलित मां बगलामुखी भक्त मंडल आंदोलन पर अडिग:सोमवार को फिर से बंद का आव्हान
उज्जैन। आगर मालवा जिले के नलखेडा में मां बगलामुखी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे... -
निजी सुरक्षा कंपनी गार्डों को प्रशिक्षण दिलवाने के बाद मुस्तैद रहने की हिदायत :सुरक्षा को लेकर समिति हाई अलर्ट पर
उज्जैन। श्री महाकाल मंदिर की सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रबंध समिति हाई अलर्ट पर...