उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे 3 बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किये है। थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में लगातार भ्रमण और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भूखी माता मंदिर मार्ग से चाकू लेकर घूम रहे बदमाश शहनवाज पिता नवाब 21 साल निवासी जानसापुरा को हिरासत में लिया गया। वहीं सर्कल भ्रमण के दौरान सूचना मिलने पर नृसिंहघाट चौराहा से शराफत पिता शफी मोहम्मद 40 साल निवासी जानसापुरा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भी चाकू बरामद किया गया। एक अन्य मामले में भारत माता मंदिर के पास से पियुष पिता अखिलेश गुप्ता 20 साल निवासी सीतानगर गुजरखेड़ा, जिला इंदौर (हाल मुकाम उज्जैन) को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया।
राघवी थाना क्षेत्र के महिदपुर-घौंसला रोड माधोपुरा फंट पर यात्रीप्रतिक्षालय के पास बाइक साइड में करने की बात पर बस चालक और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। युवको ने बस को रोक लिया और पथराव कर कांच फोड़ दिये। पथराव में बस कंडक्टर रविपुरी निवासी बैजनाथ महिदपुर घायल हो गया। राघवी थाना पुलिस ने बस चालक ईश्वरसिंह चौहान ग्राम काजीखेडी की शिकायत पर पथराव करने वाले बाइक सवार युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की है।
महाकाल क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे 3 बदमाश गिरफ्तार