इंदौर। द्वारकापुरी में किराए के मकान का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंकने, कीमती जेवर गायब करने और विरोध करने पर दंपती से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार विदुर नगर निवासी निवेदिता राठौर ने शिकायत दर्ज कराई कि 13 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह अपने पति राजेश राठौर के साथ किराए के मकान पर पहुंचीं। वहां देखा कि उनकी गैरमौजूदगी में मकान का ताला तोड़ दिया गया था और घर का पूरा सामान बाहर फेंक दिया गया था।महिला का आरोप है कि घर में रखा सोने के मंगलसूत्र का पेंडल और चांदी की पायल भी गायब है। राजेश राठौर मसालों का कारोबार करते हैं, जबकि आरोपी परिवार बिल्डिंग मटेरियल के व्यवसाय से जुड़ा है।
मकान मालिक पर किराएदार का सामान बाहर फेंकने व चोरी का आरोप:दंपति सहित 5 पर FIR दर्ज