भोपाल में मिली शादी से पहले लापता हुई युवती,बेगमबाग पहुंची पुलिस

उज्जैन। शादी से 9 दिन पहले लापता हुई युवती को 36 घंटे में भोपाल से पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। जिसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है। युवती ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मर्जी जाना बताया है।
पंवासा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का 1 मई का विवाह होना है। 23 अप्रैल का परिवार शादी की पत्रिका बांटने के लिये गौतमपुरा गया हुआ था। दोपहर में पता चला कि युवती घर से लापता हो गई है। परिजनों ने सभी जगह तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई और बताया कि घर से डेढ लाख के आभूषण और 1 लाख रूपये भी लेकर गई है। थाना प्रभारी गमर मंडलोई ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एसआई मितेश मिठौरा, एएसआई संतोष राव, प्रधान आरक्षक अब्दुल रहीम, आरक्षक पंकज पाटीदार, महिला आरक्षक शिवकन्या, रीना की टीम बनाई और सायबर टीम की मदद से तलाश शुरू की। 36 घंटे में युवती को भोपाल से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। एसआई मिठौरा के अनुसार युवती को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। युवती घर से आभूषण और नगदी लेकर नहीं गई थी। पूछताछ के बाद परिजनों ने भी गलत जानकारी देना स्वीकार किया है। वहीं 36 घंटे में युवती को सुरक्षित वापस लाने पर परिवार के दर्जनों सदस्यों ने पंवासा थाने पहुंचकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बेगमबाग क्षेत्र से शनिवार दोपहर आसमान में काला धुआं उठता देख महाकाल थाना पुलिस क्षेत्र में पहुंची एक मकान पर रखी लकड़ियों में आग लगी थी। जिसे कुछ लोग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी।
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि बेगमबाग में बने एक मकान की छत से धुआं उठने और आग लगने की खबर मिलने पुलिस मौके पर पहुंचने पर सामने आया कि एक मकान जहां नमकीन की दुकान है, उसकी छत पर रखी लकड़ियों में आ लगी है। कुछ लोग बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लकड़ियों में लगी आग पास की छत पर सूख रहे कपड़ों तक पहुंच गई थी। आगजनी की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। कुछ देर में दमकल पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। घटनाक्रम में कोई जनहानि नहीं हुई है। आशंका जताई कि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के चलते छत पर रखी सूखी लकड़िया सुलग उठी थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment