ब्यावरा-राजगढ़। प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के मछुआ कल्?याण एवं मत्?स्?य विकास विभाग के मंत्री पंवार ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें। यह केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। मगर राज्यमंत्री यह भूल गए कि उनकी ही विधानसभा क्षेत्र ब्यावरा में सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय है। सुठालिया बायपास तिराहे पर रोड पूरी तरह से उखड़ चुका है और उक्त सड़क एक खतरनाक व जानलेवा गड्डे में तब्दील हो चुकी है। वही पुलिया के बीचो-बीच सड़क पर एक गड्ढा हो गया और उसमें से सरिया बाहर निकलने लगा है। बस स्टेशन के समीप सुठालिया रोड पर भी एक खतरनाक गड्ढा है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाए एवं जाम की स्थिति निर्मित होती है। सिविल अस्पताल रोड पर नवनिर्मित सड़क बनते बनते अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने लगी है। इन सड़कों पर प्रतिदिन सैकड़ो वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। उधर राज्यमंत्री ने एक बयान में बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर काफी हद तक टाला जा सकता है। एक छोटी-सी सावधानी बड़े-बड़े व खतरनाक गड्डो में न केवल आपकी जान बचा सकती है, बल्कि आपके परिवार को भी सुरक्षित व खुशहाल बनाए रखती है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और हर बार हेलमेट पहनना सुनिश्चित करें। और सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग करें। जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। “आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार की खुशी हैह्व सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान इस संदेश को शासन प्रशासन के जिम्मेदार पदाधिकारी बार-बार दोहरा रहा मगर उनका ध्यान सड़कों की दुर्दशा पर बिलकुल नहीं है। शहर की उबड़-खाबड़ सड़के ही दुर्घटना का मुख्य कारण है। कई जगह तो सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क पता ही नहीं चल पा रहा इसलिए सरकार और उनके नुमाईनदे बार-बार नागरिकों से अनुरोध कर रहे है कि हमेशा सजग और जिम्मेदार बने रहिए।
ब्यावरा में सड़कों की दुर्दशा, हेलमेट है जीवन की सुरक्षा