महिदपुर। पंजाबी महिला विकास समिति महिदपुर द्वारा बैसाखी पर्व धूम धाम से मनाया गया जिसमें महिलाओं और बच्चों ने पंजाबी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसका संचालन दीप्ति मल्होत्रा द्वारा पंजाबी में किया गया। रेखा मल्होत्रा द्वारा बैसाखी थीम पर तंबोला भी खिलाया गया तथा अन्य मनोरंजक खेल खेले गए,साथ ही सभी सदस्यों ने पंजाबी भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर पंजाबी समाज की 70 महिलाएं उपस्थित थी। संचालन रजनी गुलाटी और राखी उथरा द्वारा किया गया। मुक्ता कालरा द्वारा बैसाखी क्यों मनाते हैं इस विषय पर सबको जानकारी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विरनावली मल्होत्रा, पुष्पा टक्कर, प्रवीणा दुआ ,अनीता मल्होत्रा, मंजु वधवा, रेखा गेरा, आशा टक्कर, लता मल्होत्रा, वीना सतीजा ,चंचल भूपेंद्र गुलाटी, वीना गेरा, सरिता कालरा, रीना देवेंद्र गेरा, रानी उथरा, सुषमा, सीमा, विमला मल्होत्रा, नंदिनी कालरा, दिया दुआ आदि समिति सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष लवलीन कालरा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम की जानकारी समिति सचिव ऊषा खंडूजा द्वारा दी गई।
बैसाखी पर्व धूम धाम से मनाया