बारिश से कई जगह जल भराव, सड़कें पानी में डूबी

उज्जैन। बुधवार शाम कुछ देर की बारिश में ही चामुंडा माता चौराहा,मालीपुरा, दौलतगंज सहित अन्य क्षेत्र में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई और नालियों का पानी सड़क पर फैल गया। बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में अक्सर जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है।  पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान भी चामुंडा चौराहे, देवास गेट, मालीपुरा, व इंदौर गेट क्षेत्र कि सड़कों पर पानी भर गया।ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । अक्सर बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में जल भराव की समस्या बनी रहती है। लेकिन क्षेत्रवासियों को इस समस्या से निजात नहीं मिली है। इस बार की  बारिश में  इन क्षेत्रों में जल भराव हो चुका है। लेकिन उसके बाद भी नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं किए हैं अक्सर जब भी बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति निर्मित होती है तो क्षेत्रवासी नगर निगम के कंट्रोल रूम पर शिकायत करते हैं लेकिन उसके बाद भी  समस्या का निराकरण  नहीं हो पाता है। बुधवार शाम को भी कुछ देर की बारिश में इन क्षेत्रों में नालिया चौक होने की वजह से सड़कों पर पानी बहने लगा और निकासी नहीं होने की वजह से कई देर तक सड़कों पर पानी जमा रहा।
बारिश के दौरान अक्सर इन क्षेत्रों में होता है जल भराव
बारिश के दौरान चामुंडा माता चौराहा,मालीपुरा दौलतगंज, देवास गेट, इंदौर गेट, गधा पुलिया, बेगम बाग मार्ग, तोपखाना सहित अन्य क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति निर्मित होती है। लेकिन उसके बाद भी इस समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है कुछ देर की बारिश में ही इन क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है और सड़कों पर पानी भरा जाता है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment