बरसात के पानी वी नाले पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खाचरोद। नगर के मध्य गणेशदेवली रहवासीगणों द्वारा प्रतिवर्ष बरसात के गंदे पानी से होने वाले नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम नेहा साहू को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ पत्रकार ललित सोनी द्वारा किया गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि प्रतिवर्ष बरसात का पानी हमेशा गणेशदेवली के रहवासीगण एवं दुकानदारों के यहां बरसात का पानी घुस जाने से लाखों का नुकसान होता है। हर बार प्रशासन निरीक्षण कर समस्या का निराकरण का आश्वाशन देकर इतिश्री कर ली जाती है। गणेशदेवली स्थित नाले पर अतिक्रमण 60 से 70 फिट पर इतना हो गया कि नाला मात्र 8 फिट का हो जाने से बरसात का पानी फव्वारा चौक से घूमकर गणेशदेवली क्षेत्र में आ रहा है। समस्या का निराकरण कर अतिक्रमण को हटाकर नाले की पुन: चौड़ाई बनाई जाय जिससे बरसात का पानी सरलता से निकल जाए। ओर बरसात का पानी गणेशदेवली क्षेत्र पर नही आए। ज्ञापन देने में गणेशदेवली क्षेत्र के नागरिकगण उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment