ग्राम मैंना में समर्पण दिवस पर याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय

सुसनेर। मंडल के बूथ क्रमांक 118 ग्राम मैंना में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर विचारक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकतार्ओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा ने सेवा-भाव को राजनीति की आत्मा के रूप में स्थापित किया है। यह दर्शन राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर सदैव मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन, जिला महामंत्री मयंक राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सजन सिंह, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, भाजपा नेता गिरजाशंकर राठौर, शिवसिंह झाला, ईश्वर सिंह आर्य, भगवान सिंह, लखन सेन, रवि टेलर, अभिजीत बजाज, विनय शर्मा, मनोहर सिंह सहित बड़ी संख्या में बूथ के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनपद सदस्य गोपाल सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मानसिंह कटारिया द्वारा किया गया। सभी वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment