बडौद। – जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा लंबे समय से फरार आरोपियों एवं लंबित गिरफ्तारी/स्थाई वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बड़ौद निरीक्षक रूपसिंह बैस के नेतृत्व में बड़ौद पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी प्रधानसिंह पिता नेपालसिंह सोधिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम महुडिया, थाना बड़ौद ग्राम महूडीया बड़ौद के मंदिर के पास मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी कर गिरफ्तार ।आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय के RCT क्रमांक 590/17 एवं अपराध क्रमांक 174/17, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज था। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था, जिसके चलते माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।बड़ौद पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी की लगातार पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम महुडिया में मंदिर के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस, सउनि दरबारसिंह पंवार, प्रधान आरक्षक सतीश मोदी, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अर्जुन बागड़ी, आरक्षक शुभम जोशी, आरक्षक भीमसिंह एवं आरक्षक राँकी जाट की सराहनीय भूमिका रही।
बड़ौद पुलिस ने किया लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार