उज्जैन। प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर व संगीतकार प्रतीक श्रीवास्तव उज्जैन प्रवास के दौरान मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के गर्भगृह के बाहर से दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूजन पुरोहित रूपम शर्मा व नवनीत शर्मा ने सम्पन्न करवाया। उल्लेखनीय है कि शहनाज बाबा महाकाल की परम भक्त है। उन्होंने भगवान महाकाल पर कई भजन भी गाए है। वे जब भी उज्जैन आती है तो बाबा के दरबार में आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचती है। वे यहां शांति पैलेस के पीछे बने अष्ट विनायक मंदिर के उद्घाटन समारोह में भजनों की प्रस्तुति देने आई थी। इस दौरान उन्होंने उज्जैन के मंदिरों में भी देव-दर्शन किए। नंदीहॉल में बैठकर उन्होंने परिवार के संग आराधना की।
संबंधित समाचार
-
ठगों की तलाश में निकली पुलिस को मिला चोरी का आरोपी -अहमदाबाद से एक्टिवा-आईफोन चुराकर हुआ था फरार
उज्जैन। वृद्ध महिला के साथ हुई ठगी की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में निकली... -
बाइक से आये और चुराकर ले गये गैस सिलेंडर
उज्जैन। बाइक से आये 2 बदमाशों ने घर में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। सिलेंडर... -
क्षिप्रा किनारे आपदा मित्रों ने सिखे बाढ़-भूकंप से बचाव के गुर -800 मित्रों को तैयार करने के दूसरे सत्र का समापन आज
उज्जैन। सिंहस्थ महाकुंभ से पहले आपदा मित्रों को तैयार करने के लिये चार सत्रों में प्रशिक्षण...