उज्जैन। अखिल भारतीय श्री नागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज चिंतामन गणेश मंदिर स्थित भूमि को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलेगा।
यह बात धर्मशाला मंडप आच्छादन डोम निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने आए खातेगांव कन्नौद विधायक आशीष शर्मा ने कही। उक्त भूमि पर अवंतिका धाम में वैदिक ब्राह्मणों की पाठशाला, यज्ञशाला, गौशाला, भंडारा चलता है। अध्यक्षता धार पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू शास्त्री ने की। विशेष अतिथि बड़नगर पूर्व विधायक मुकेश पंड्या थे। कार्यक्रम को धर्मपाल शर्मा, देवकरण शर्मा, आत्माराम शर्मा, पुष्कर व्यास, सत्यनारायण शर्मा ने संबोधित किया। स्वागत महेंद्र शर्मा, दुर्गाशंकर शर्मा, राजकुमार पटेल, पत्रकार अरविंद व्यास, सतीश शर्मा, ईश्वर शर्मा, सुनील मंडलोई, चन्द्रकान्ता मोदी, अजय शर्मा, राकेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पवन उपाध्याय, धर्मेन्द्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा ने, संचालन ओमप्रकाश व्यास ने किया व आभार घनश्याम शर्मा ने माना।
