उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के देवास बायपास मार्ग पर बने प्रतिक्षालय में रविवार दोपहर को कुर्सी पर एक युवक के मृत अवस्था में पड़े होने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। आसपास के लोगों से उसकी पहचान के प्रयास किये, लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की। उसके कपड़ो की तलाशी लेने पर कुछ दस्तावेज होना सामने आया। जिसके आधार पर इंदौर में रहने वाले रोहित से संपर्क किया गया। उसने उज्जैन आकर मृतक की पहचान आने चाचा अजबसिंह पिता हरीप्रसाद मीणा 44 वर्ष निवासी ग्राम काकरिया पोस्ट नरसिंहगढ़ राजगढ़ के रूप में की। भतीजे ने बताया कि चाचा मजदूरी के लिये उज्जैन आये हुए थे। पुलिस के अनुसार मौत की वजह हार्ट अटैक प्रतित हो रही है। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है और शव को चरक अस्पताल पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
संबंधित समाचार
-
52 दिन बाद गिरफ्त में आया दुष्कर्म का आरोपी ,गाय की मौत के बाद हंगामा
उज्जैन। नाबलिग को अकेला पाकर घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 52 दिन बाद... -
मछलियों से हुई टुकड़ो में मिली लाश की पहचान
उज्जैन। पिपलोदा बागला स्टेशन पर बुधवार रात ट्रेन से कटने पर एक युवक की कई टुकड़ों... -
गगूल पर होटल का नबंर सर्च करना पड़ा भारी -प्रापर्टी ब्रोकर्स के साथ 3.48 लाख की ठगी
उज्जैन। होटल में रूम बुक करने के लिये प्रापर्टी ब्रोकर्स ने गूगल पर नम्बर सर्च किया।...