महिदपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं वर्तमान केंद्रीय समिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डा सत्यनारायण जटिया महिदपुर बस स्टैंड पर आयोजित रविदास जयंती समारोह में शामिल हुए कार्यक्रम के पश्चात पंजाबी समाज अध्यक्ष नंदलाल सतीजा के निवास पर पहुंचे और श्री सतीजा की बड़ी पुत्री डॉ मनाली को उनकी एम्स दिल्ली से डी.एम.में सेकेंड पोजीशन आने पर बधाई और आशीर्वाद दिया।जटीया जी ने डा मनाली से एम्स और उसके विषय पर चर्चा की सतीजा परिवार ने स्वागत कर आभार व्यक्त किया इस अवसर पर भाजपा नेता सुधीर मूणत, दिनेश ग्रोवर, औम सोलंकी, विक्की यादव, समाज उपाध्यक्ष संजय गेरा, प्रियांश सतीजा उपस्थित थे ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. सत्यनारायण जटिया का किया स्वागत