उज्जैन। श्रावण मास के पहले धार्मिक नगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। श्रद्धालु बाबा महाकाल का प्रसाद समझकर भांग का सेवन कर रहे है। रविवार को महाराष्ट्र के पिता-पुत्र और गुजरात के युवक पर भांग का नशा ऐसा चढ़ा कि उन्हे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। ड्यूटी कंपाउंडर राकेश पाठक ने बताया कि भांग खाने वालों में महाराष्ट्र के बरोरा चंद्रपुर के रहने वाले यशवंत पिता गोविंदा 42 साल, उसका पुत्र शुभम 18 साल और रिश्तेदार गिरीराज पिता विजय 28 साल है। तीनों को रेलवे स्टेशन के सामने राममंदिर के पास से 108 एम्बुलेंस अस्पताल लेकर आई थी। वहीं गुजराज के जामनगर में रहने वाले जीत पिता रमेश शर्मा 20 वर्ष को उसके पिता भांग खाने से बिगड़ी हालत के बाद लोगों की मदद से अस्पताल लेकर आये थे। चारों का उपचार चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बनी हुई है। धार्मिक नगरी में अब ऐसे मामले आने वाले दिनों में ओर अधिक सामने आने लगेगें। हर साल सावन मास में महाकाल दर्शन करने देशभर से आने वाले श्रद्धालु भांग को प्रसाद समझकर अत्यधिक मात्रा में सेवन कर लेते है।
संबंधित समाचार
-
अखाडा परिषद को लेकर संतों में सियासत सिंहस्थ पूर्व 13 अखाड़ों में दिखी दो फाड़
-परिषद के अध्यक्ष महानिर्वाणी अखाड़े के रविन्द्र पूरी महाराज, 8 अखाड़ों का समर्थन का दावा उज्जैन। सिंहस्थ... -
पंचक्रोशी मार्ग पर बिजली लाइन पर गिरा पेड़, पोल तिरछा, रुकवाना पड़ा ट्रैफिक
उज्जैन। लालपुर से आकर देवास रोड पर मिलने वाले पंचक्रोशी मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 1... -
महाकाल मंदिर के गार्ड की सड़क हादसे में मौत: ड्यूटी से लौटते समय ट्रक ने टक्कर मारी; ड्राइवर की तलाश में पुलिस
उज्जैन।उज्जैन चंदूखेड़ी बायपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड को...