पीसीबी ने जांच शुरू की, टी-20 वर्ल्डकप के दौरान लिए गए सैंपल में फेल
ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद
पाकिस्तान के आॅलराउंडर मोहम्मद नवाज ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। ईएसपीएन के मुताबिक यह सैंपल 2026 टी-20 वर्ल्डकप के दौरान लिया गया था। इस मामले में आईसीसी ने पीसीबी को जानकारी दी है और बोर्ड ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
पीसीबी के प्रवक्ता ने कहा- आईसीसी ने इस मामले की जानकारी दी है और पीसीबी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके नतीजे आज आईसीसी को बताए जाएंगे। फिलहाल जांच जारी है और अंतिम फैसला अभी नहीं आया है। 32 साल के नवाज ने इस साल श्रीलंका में हुए टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के सभी सात मैच खेले थे। टीम सुपर-8 स्टेज में बाहर हो गई थी। इस दौरान उन्होंने 15 रन बनाए और 7 विकेट लिए।