पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार

पटना। सांसद पप्पू यादव को शनिवार सुबह पटना पुलिस आईजीआईएमएस से लेकर पीएमसीएच पहुंची है। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने के कारण उनके सिर में दर्द है, साथ ही धड़कन बढ़ने से उन्हें तकलीफ हो रही है। पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात 12 बजे गिरफ्तार किया है। 31 साल पुराने केस में पटना की विशेष अदालत ने पप्पू यादव समेत 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। पटना पुलिस की टीम शुक्रवार रात पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पर पहुंची।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment