उज्जैन। महिदपुररोड थाना क्षेत्र के नागदा तिराहे गोगापुर मार्ग पर शुक्रवार को 2 बाइक की टक्कर ने हिंसक रूप ले लिया था। थाना प्रभारी आर. एस. भाबोर एएसआई सुरेशचंद्र सोनगरा, प्रधान आरक्षक समरथलाल और आरक्षक मदन पग्गी के साथ विवाद को शांत कराने पहुंचे थे। इसी दौरान थाने से कुछ दूरी पर जमा हुई भीड़ ने पथराव कर दिया था। घटनाक्रम में थाना प्रभारी सहित तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। थाना प्रभारी को गंभीर चोंट लगी थी। एसआई प्रेम मालवीय ने बताया कि मामले में आरक्षक मदन पग्गी की शिकायत पर पथराव करने वालों के खिलाफ धारा 132, 121 (1), 115 (2), 221, 189 (1), 189 (2), 189 (3), 191 (1), 191 (2), 190 का अपराध दर्ज किया था। पथराव करने वाले ग्राम शिकारीखेड़ा के होना सामने आये थे। जिनकी तलाश कर शुक्रवार रात नारायण पिता बालू बंजारा 49 साल, तोफानसिंह पिता बालू राठौर 28 साल और गीताबाई पति बालू बंजारा 58 साल को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल वारंट जारी होने पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पथराव में शामिल अन्यों की तलाश जारी है।
पथराव में 4 पुलिसकर्मी हुये थे घायल, 3 को भेजा जेल