पताशी के पैसे मांगे पर हुआ दुकानदार और दंपति में विवाद,युवक को मारे चाकू

उज्जैन। ग्राम कनासिया तराना में ब्रजेन्द्र पिता रामरतन चौधरी निवासी ग्राम करमरा माधवगढ़ जालोन हाल मुकाम कनासिया पानी पतशी का ठेला लगाता है।  शाम को उसकी दुकान पर तेजूलाल बागरी और उसकी पत्नी गीताबाई बागरी पुत्र राहुल के साथ पताशी खाने पहुंचे थे। तीनों ने पताशी खाई और बिना पैसे दिये जाने लगे। ब्रजेन्द्र ने पैसे मांगे तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। ब्रजेन्द्र ने भी अपने पैसे लेने के लिये उनके साथ गाली-गलौच करते हुए जाति सूचक शब्द कहे। मामला तराना थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।
महाकाल मंदिर के पास फूल प्रसाद की दुकान लगाने वाला दीपक पिता सुरेश माली निवासी अखंड महाकाल कालोनी अजय पिता तेजकरण माली  निवासी भैरूनाला इमलीपुरा और आकाश पिता करणसिंह माली निवासी जयसिंहपुरा के साथ गरोठ मार्ग अंग्रेजी शराब दुकान पर सोमवार रात पहुंचा था।  तीनों ने शराब खरीदी और ब्रिज के नीचे बैठकर पीने लगे। जहां फूल प्रसाद की  दुकान लगाने की बात पर उनके बीच विवाद हो गया। दीपक ने अजय और आकाश के साथ मारपीट कर दी। वहीं अजय और आकाश ने चाकू निकालकर दीपक पर हमला कर दिया। सिर में चाकू लगने पर दीपक घायल हो गया। शराब दुकान के पास चाकूबाजी की खबर मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस पहुंची और घायल दीपक को अस्पताल पहुंचाया। मामले में घायल की शिकायत पर अजय और आकाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया, वहीं अजय की शिकायत पर दीपक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच में लिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment