उज्जैन। लालपुर से आकर देवास रोड पर मिलने वाले पंचक्रोशी मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ हवा के झौंके में अचानक बीच तने से टूट गया। जो नीचे से निकली बिजली लाइन के तार पर गिरा। पेड़ के वजन से बिजली पोल भी तिरछा हो गया।सूचना पर नागझिरी पुलिस मौके पर पहुंची और लालपुर रोड का ट्रैफिक रुकवाया। गनीमत रही कि उक्त लाइन बंद थी। पुलिस ने तार अलग कर पेड़ के टूटे हिस्से को हटाते हुए 15-20 मिनट बाद ट्रैफिक शुरू करवाया। तब तक देवास रोड से लालपुर रेलवे ब्रिज तक वाहनों की कतार लग गई।