उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र के दमदमा के पास राजीवनगर में रहने वाली नाबालिग 4 मई को लापता हो गई थी। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी, 2 दिन बाद नाबालिग वापस लौट आई। पुलिस को सूचना मिली थी नाबालिग को बयान के लिये थाने बुलाया गया। जिसमें नाबालिग ने बताया कि उसे माकडोन के ग्राम झलारी में रहने वाला धर्मेन्द्र सोलंकी बहला-फुसला कर ले गया था और जबरदस्ती अनैतिक काम किया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा का इजाफा करने के बाद मंगलवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसआई सालगराम चौहान ने बताया कि बुधवार दोपहर गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। नाबालिग के कोर्ट में भी 164 के बयान दर्ज कराये गये है।
संबंधित समाचार
-
त्रि-संयोग में उज्जैन में श्रद्धालुओं का बहाव आया उज्जैन 3 दिनी वेकेशन में सडक से लेकर आश्रय सब हाउसफूल होटल,लाज,धर्मशाला,होमस्टे,रेस्ट हाउस फूल , श्रद्धालुओं के आगे सडके सकरी हुई
उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर के त्रि संयोग ( श्रावण सोमवार,नागपंचमी,श्रावण सवारी) में दर्शन के लिए... -
विकास प्राधिकरण की पहली कॉलोनी में प्रवेश करना दुष्कर हुआ ऋषि नगर का प्रवेश द्वार ही अतिक्रमण से पटा -पेट्रोल पंप की लाइन , ठेले-गुमटियों से 50 मीटर तक बाधा ,सर्विस रोड पर भी कब्जा
उज्जैन। शहर की सबसे पुरानी और व्यवस्थित कॉलोनी ऋषि नगर का मुख्य प्रवेश मार्ग ही बाधाओं... -
महाकाल के दरबार में 6.57 लाख श्रद्धालु पहुंचे ,15 अगस्त ने पिछले 4 साल के रिकॉर्ड ध्वस्त किये एक दिन में 1.62 करोड़ की आय, 122 क्विंटल लड्डू बिके
उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार में इतिहास बन गया।...