नाबालिगों ने फेंके थे वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर: बांड भरवाकर छोड़ा; जुवेनाइल कोर्ट में करेंगे पेश

उज्जैन।वंदे भारत एक्सप्रेस पर सात दिन पहले हुए पथराव मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जांच के बाद तीन नाबालिग को पकड़ा है। उन्हें बांड भरवाकर छोड़ दिया गया। जल्द ही जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटना में ट्रेन के छह कोचों के कांच क्षतिग्रस्त हुए हैं।जानकारी के अनुसार 25 मई को उज्जैन रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर गदा पुलिया क्षेत्र के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था। घटना के दौरान ट्रेन गदा पुलिया और नीलगंगा रेलवे ट्रैक के बीच से गुजर रही थी। अचानक हुए पथराव से यात्रियों में दहशत फैल गई थी।सीसीटीवी फुटेज से नाबालिगों पर पहुंची पुलिस-पथराव में ट्रेन के कोच सी-6, सी-7, सी-8, सी-9, ई-1 और ई-2 की खिड़कियों तथा पिलर ग्लास को नुकसान पहुंचा था। घटना के बाद रेलवे प्रशासन और आरपीएफ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment