नकली नोट गिरोह हिरासत में, आज होगा खुलासा

उज्जैन। नकली नोट चलाने वाले गिरोह के 4 से 5 सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिनसे पूछताछ में कई जानकारी सामने आई है। आज मामले का खुलासा किया जायेगा।
कुछ दिन पहले फ्रीगंज क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालित करने वाले हरीश प्रजापत ने माधवनगर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 युवको ने 100 और 200 रूपये के नकली नोट खरीदे गये सामान के बदले दिये है। उन्होने पूर्व में वॉशिंग मशीन और मोबाइल खरीदा था। जिसके शेष रूपये 23 हजार नकली नोट देकर चुकाये है। माधवनगर थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर शुभम और अर्जुन को हिरासत में लिया था। पूछताछ में दोनों से पूरे गिरोह की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने गिरोह के अन्य साथियों को हिरासत में ले लिया है, जिसमें कुछ शहरी क्षेत्र से बाहर के रहने वाले है सूत्रों के अनुसार गिरोह से नकली नोट के साथ कुछ उपकरण बरामद होने की बात भी पता चली है। एसपी प्रदीप शर्मा का कहना था कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment