धर्मांतरण मामले की पीड़िता को गवाही बदलने के लिए इनकार करने पर मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। महिला थाना में दर्ज धर्मांतरण के एक मामले में पीड़िता को धमकाने और गवाही बदलने के लिए 1 लाख रुपए देने की पेशकश का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी के पिता ने युवती को कोर्ट में अपने बेटे के पक्ष में बयान देने के लिए रुपए देने की बात कही।इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना का वीडियो बना लिया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोर्ट में बयान से एक दिन पहले बुलाया-महिला थाना टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी अब्दुल अजीज पठान के खिलाफ 18 अप्रैल 2026 को धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था। इस मामले में 13 अक्टूबर 2026 को न्यायालय में पीड़िता के बयान दर्ज होने थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment