उज्जैन। महिदपुर के ग्राम आक्याधागा की रहने वाली कोमल पिता भगवानसिंह आंजना 22 साल ने गुरूवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, जहां रात में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह चिमनगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया गया। एसआई दिनेश भट्ट ने बताया कि परिजन युवती के जहरीला पदार्थ खाने का कारण स्पष्ट नहीं बता पाये। मामला महिदुपर का होना पर मर्ग डायरी भेजी जायेगी। गुरूवार को ही झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौख से सीमा पति जसपालसिंह 18 वर्ष को परिजनों ने पेट दर्द के बाद नानाखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया था। जहां उसके जहर खाने की जानकारी सामने आई थी। रात में सीमा की मौत हो गई। उसकी 2012 में शादी हो चुकी थी लेकिन नाबालिग होने पर गौना नहीं किया था। वह मायके में रहती थी।
संबंधित समाचार
-
वाहन चालक और ठेले वालों से यातायात प्रभावित: फ्रीगंज के मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति
उज्जैन। नगर निगम ने वर्षों बाद फ्रीगंज मुख्य बाजार से समानांतर लगने वाली अवैध सब्जी मंडी... -
महाकाल लोक में विवाद, जयपुर के परिवार पर केस दर्ज
उज्जैन। महाकाल लोक में बुधवार रात श्रद्धालु परिवार और सुरक्षा कर्मियों के बीच कहासुनी की स्थिति... -
सर्पदंश से महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
उज्जैन। बारिश के मौसम में सर्पदंश के मामले लगातार सामने आ रहे है। बुधवार को 2...