देवास में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत:13 मजदूर गंभीर घायल, फैक्ट्री मालिक हिरासत में

 देवास। देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में धीरज, सनी और सुमित नाम के तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं।इनमें 13 गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। ब्लास्ट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। फैक्ट्री की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय को हिरासत में ले लिया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुएउपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा समेत वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और जांच के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है।दो केमिकल को मिलाकर बारूद बनाया जा रहा था-मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि दो केमिकल मिलाकर बारूद बनाया जा रहा था। इसी दौरान केमिकल की मात्रा सही नहीं मिलने से ब्लास्ट हो गया। लोगों के अनुसार, जहां विस्फोट हुआ वहां 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे।लंच से करीब 15 से 20 मिनट पहले ही फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। लोगों ने बताया कि कर्मचारियों का खाना भी आ चुका था, लेकिन हादसे के बाद लोग खाना छोड़कर जान बचाने के लिए भागे।घटना के बाद ग्रामीणों ने कमिश्नर का घेराव कर आरोप लगाया कि अवैध फैक्ट्री के खिलाफ पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में करीब 400 से 500 लोग काम करते हैं। फैक्ट्री में पुरुष मजदूरों को 400 रुपये और महिला मजदूरों को ढाई सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाती थी। भुगतान हर हफ्ते किया जाता था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment