दूध देने से मना करने पर थप्पड़- मुक्कों से मारपीट

उज्जैन। महिदपुर के ग्राम बैजनाथ में रहने वाला नारायण पिता मांगीलाल दूध का व्यवसाय करता है 8 दिन पहले ग्राम झरखेड़ी दूध देने गया था जहां एक लड़की ने बिना पैसे दिए दूध मांगा। नारायण ने उधारी में दूध देने से मना कर दिया। बीती शाम दोबारा दूध देने के लिए झरखेड़ी पहुंचा तो उसे उक्त लड़की के पिता तूफान सिंह ने रोक लिया और दूध नहीं देने पर गाली गलौज करने लगा नारायण ने गाली देने से मना किया तो तूफान सिंह ने थप्पड़ मुक्कों से मारपीट करते हुए पत्थर से हमला कर दिया। चोट लगने पर नारायण घायल हो गया लोगों ने बीच बचाव किया। घायल नारायण की शिकायत पर महिदपुर थाना पुलिस में तूफान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment