ब्रह्मास्त्र अलवर
अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। कार सवार परिवार श्योपुर (मध्य प्रदेश) के चैनपुरा के रहने वाला था। बेटे क नौकरी की मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। पुलिस के अनुसार हादसा मौजपुर में एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के पास हुआ। इसके बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर जाम भी लग गया।