उज्जैन। शनिवार को वन विभाग ने एक कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से लकडी का परिवहन करने के मामले में वाहन पकडा है। अवैध परिवहन के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए वाहन जब्त कर वन विभाग के नागझिरी डिपो में लकडी सहित रखा गया है।शनिवार अपरांह् वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया था कि वाहन वाहन क्रमांक Mp13 2376 को अवैध रूप से आम एवं बबूल की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। वाहन लकडी भरकर उज्जैन की ओर आ रहा है। वन मंडल अधिकारी के निर्देश पर तुरंत डिप्टी रेंजर अनिल सेन ने वाहन को मक्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र से घेरा बंदी कर जब्त किया एवं वाहन में सवार मेहरबान चौहान निवासी ग्राम बडोदिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी के पास संबंधित आम एवं बबूल की लकडी का परिवहन पास होना सामने नहीं आया है। डिप्टी रेजर सेन के अनुसार जब्त वाहन को लकडी सहित विभाग के नागझिरी डिपो में रखवाया गया है। अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
डीएफओ को मिली सूचना,डिप्टी रेंजर ने अवैध लकडी से भरा वाहन पकडा