उज्जैन। धार्मिक नगरी में मोक्षदायिनी क्षिप्रा किनारे 2028 में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होगा। जिसको लेकर ट्रेनिंग आॅफ टेÑनर्स अभियान में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सोमवार को 11 वें दिन ग्राउंड प्लानिंग पर अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। सिंहस्थ 2028 में देश-विदेश से 2 माह के दौरान उज्जैन में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था, भीड़-यातायात प्रबंधन और आपदाओं से निपटने के लिये 24 अप्रैल को डीजीपी कैलाश मकवाना उज्जैन पहुंचे थे और उन्होने पुलिस सामुदायिक भवन में ट्रेनिंग आॅफ ट्रेनर्स अभियान की शुरूआत की थी। 21 दिवसीय अभियान में सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले के साथ संभाग के पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन अलग-अलग सत्र में सिंहस्थ को लेकर फील्ड विजिट के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। सोमवार को अभियान का 11 वां दिन था। जिसमें मैदान से माइंड तक की तैयारी भीड़ प्रबंधन, इंटेलिजेंस और रूट मैपिंग के माध्यम से हर चुनौती के लिये तैयार रहने का प्रशिक्षण देकर ग्राउंड प्लानिंग का जोर दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को अत्यधिक भीड़ वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रभावी प्रबंधन, सटीक अभिसूचना संकलन और त्वरित समन्वय में दक्ष बनाना है। ग्राउंड प्लानिंग के दौरान पहले सत्र में होल्डिंग एरिया और ट्रैफिक प्लानिंग की जानकारी सुबह के सत्र में डीआईजी खंडवा मनोज राय ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बताया कि बड़े आयोजनों के दौरान भीड़ को सुरक्षित स्थानों पर रोकने (होल्डिंग), डायवर्जन प्लानिंग और दबाव के समय यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिये कैसे काम करना है। द्वितीय सत्र में रामजी श्रीवास्तव (एसपी शहडोल) ने अभिसूचना संकल पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सूचनाओं के संग्रहण, संवेदनशील इनपुट के विश्लेषण और त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ स्पष्ट किया।
पेशवाई मार्ग का कराया गया भ्रमण सिंहस्थ महाकुंभ में साधु-संतो की पेशवाई निकलेगी। इसको लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों को आॅन-ग्राउंड ट्रेनिंग दी गई। डीएसपी ट्रैफिक विक्रम सिंह कनपुरिया के नेतृत्व में पेशवाई मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरन पेशवाई के दौरान निकलने वाले जुलूसों, श्रद्धालुओं के प्रवाह और उस मार्ग की भौगोलिक चुनौतियों के अनुसार सुरक्षा घेरा तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही कार्तिक मेला ग्राउंड, दौलतगंज क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। संभावित भीड़ के दबाव वाले पॉइंट और सुरक्षा तैनातियों के वास्तविक स्वरूप का अवलोकन किया गया।