जेपी नड्डा और सीएम यादव पहुंचे महाकाल की शरण में:भगवान का अभिषेक किया, अन्न क्षेत्र से प्रसादी ग्रहण की

उज्जैन।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार रात उज्जैन पहुंचे। रात में जेपी नड्‌डा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और शयन आरती में शामिल हुए। इसके बाद मंगलवार सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर नंदी हाल में 20 मिनट तक पूजन किया औ गर्भगृह में भी भगवान का पूजन-अर्चन किया।गर्भगृह में दोनों ने महाकाल का अभिषेक किया और पुजारी आकाश ने 20 मिनट तक षोडशोपचार पूजन कराया। यह पूजन यश-कीर्ति के लिए किया जाता है।इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री, मध्य प्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह ने महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की और खुद भी ग्रहण की। प्रसादी में पोहे खाने के बाद वे खुद ही अपनी थाली उठाकर रखने गए। नड्‌डा और सीएम सिंहस्थ में होने वाले कार्यों का निरीक्षण करने भी गए।भक्ति पूजन के साथ स्वछता का संदेश- प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री ने महाकाल अन्न क्षेत्र में प्रसादी ग्रहण करने के बाद डिस्पोजल को डस्टबिन में डाला। स्वच्छता अभियान मे सभी की सहभागिता निभाते हुए सभी श्रद्धालुओं को भी संदेश दिया कि महाकाल क्षेत्र में सभी श्रद्धालु एक समान है। उन्होंने सबके साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की और उसके उपरांत नाश्ते की प्लेट को डस्टबिन में स्वयं ले जाकर डाला। सिंहस्थ के कार्यों की जानकारी ली-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिप्रा नदी पर सिंहस्थ 2028 के लिए बना रहे 29 किलोमीटर लंबे घाटों के संबंध में जानकारी दी और घाटों की विशेषताओं के बारे में बताया। इस दौरान उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह ने जानकारी दी कि कुम्भ के दौरान 24 घंटे मे 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर सकें, इस तरह से घाटों का निर्माण किया जा रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment