जमीन बचाने आईसीयू एम्बुलेंस से पहुंची बुजुर्ग: जनसुनवाई के लिए 1000 किमी का सफर किया

इंदौर।कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को एक संवेदनशील मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक गंभीर रूप से बीमार वृद्धा को परिजन आईसीयू एम्बुलेंस से इंदौर लेकर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि उनकी करीब दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा कर लिया गया है और लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल सका।वृद्धा के बेटे फरहान ने बताया कि उनकी मां के नाम इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र में दो प्लॉट हैं। ये प्लॉट वर्ष 1969 में तत्कालीन वेस्ट निवारा क्रेडिट सोसायटी द्वारा आवंटित किए गए थे। बाद में संपत्ति का नामांतरण भी मां के नाम हो चुका था और वह वर्षों से इन जमीनों की वैध मालिक हैं।

रिश्तेदारों पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप-परिजनों और उनके वकील अशफाक खान ने आरोप लगाया कि जब परिवार बिजनौर चला गया था, तब संपत्ति की देखरेख की जिम्मेदारी रिश्तेदारों को दी गई थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने  मिलीभगत कर फर्जी आवंटन पत्र और दस्तावेज तैयार कर संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment