दैनिक अवंतिका उज्जैन।
आद्य जगतगुरु भाष्यकार श्री रामानुजाचार्य स्वामी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को रामघाट मार्ग स्थित श्री रामानुजकोट आश्रम से पीठाधीश्वर स्वामी श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज, युवराज स्वामी श्री माधव प्रपन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में चल समारोह निकाला गया।
आश्रम के प्रबंधक पंडित आत्माराम शर्मा ने बताया कि चल समारोह में घोड़ों पर बटुक सवार होकर ध्वज लेकर निकले तो बघ्गी में संत, भगवान के चित्र आदि थे। बैंड के साथ संत-महंत, आश्रम के बटुक व भक्तगण बड़ी संख्या में भक्ति करते हुए, भजनों पर झूमते-गाते हुए निकले। सुबह 8 से 10 बजे तक मंदिर में भगवान का महाभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे तक संतों के प्रवचन हुए। इसके बाद पश्चात आरती के साथ प्रसादी संपन्न हुई। शाम को 6 बजे बाद चल समारोह प्रारंभ हुआ। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। मार्ग में कई जगह मंच से चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
