चौड़ीकरण के दौरान मकान ढहा:जेसीबी कार्रवाई से कई परिवार बेघर, लाखों का सामान मलबे में दबा

उज्जैन।उज्जैन के योगीपुरा क्षेत्र में चौड़ीकरण कार्रवाई के दौरान एक मकान पूरी तरह ढह गया, जिससे एक परिवार बेघर हो गया। मकान में रखा लाखों रुपए का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और कई परिवार डर के चलते घर खाली कर रहे हैं। रहवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।रामघाट जाने वाली गली में चल रही चौड़ीकरण कार्रवाई के दौरान जेसीबी से तोड़फोड़ की जा रही थी। इसी दौरान राजेंद्र राव सावदेकर का मकान क्रमांक-12 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान गिरने से घर में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे, गीजर, पानी की टंकी, किराना सामान और बर्तन सहित पूरी गृहस्थी मलबे में दब गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार्रवाई के दौरान मकान का मलबा गिरता दिखाई दे रहा है वहीं, गली में सामान बिखरा पड़ा है। घटना शनिवार देर शाम की है। मामला रविवार को तब सामने आया जब परिवार मुआवजे के लिए प्रशासन से गुहार लगाने पहुंचा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment