चोरों की तलाश में निकली पुलिस को बंद मिले कैमरे

उज्जैन। महानंदानगर और बसंत बिहार कालोनी में शनिवार-रविवार रात हुई चोरी की वारदात में चोरों का पता लगाने के लिये पुलिस कैमरों के फुटेज खंगालने निकली। लेकिन इंदौररोड पर स्मार्ट सिटी के कैमरे बंद होना सामने आये। अब प्रायवेट कैमरों के फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की बसंत बिहार कालोनी में रहने वाले इंदौर केनरा बैंक  के असिस्टेंट मैनेजर विकास पंवार और महानंदानगर में रहने वाले राजेन्द्र भार्गव के मकान में रविवार सुबह चोरी की बड़ी वारदात होना सामने आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मकानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। जिसमें स्कूटी पर सवार 2 बदमाश और एक युवती दिखाई दी। तीनों ने नकाब ओढ़ रखा था। फुटेज सामने आने के बाद उनके भागने का रूट ट्रेस किया तो पता चला कि महामत्युंज्य द्वार की ओर गये है। सोमवार को पुलिस ने  महामत्युंज्य द्वार से इंदौर रोड पर लगे स्मार्ट सिटी के कैमरों को देखने का प्रयास किया, लेकिन सिक्स लेन निर्माण के चलते मार्ग पर लगे कैमरे बंद होना सामने आये। पुलिस ने अब प्रायवेट कैमरों को देखना शुरू किया है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि स्कूटी सवार युवती दोनों बदमाश साथियों के साथ इंदौर की ओर भाग की है या फिर इंदौर-नागदा बायपास मार्ग का रूख किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment