इंदौर।इंदौर के छोटा बागड़दा इलाके के चार युवक तीन दिन से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले चार लोग उन्हें कार में बैठाकर साथ ले गए थे।परिवार पहले एरोड्रम थाना पहुंचा, लेकिन वहां से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे, जहां भी फुटेज दिखाने के बावजूद अधिकारियों ने संबंधित लोगों की पहचान से इनकार कर दिया। तीन दिनों से परेशान परिजन अब न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित छोटा बागड़दा के रहने वाले तरुण वर्मा, अमन पाल, राज और अजय 14 फरवरी से लापता हैं। परिजनों के मुताबिक एक कार से आए कुछ लोग खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए चारों युवकों को अपने साथ ले गए थे।
चार युवक तीन दिन से लापता:खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कार में बैठा ले गए,